सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

नाबालिग को सौंपा सलमान खान को मारने का टास्क, आरोपी गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने 2 आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक आरोपी नाबालिग है, लड़के पर आरोप है कि मोहाली के पंजाब हेडक्वार्टर पर 9 मई को किए गए RPG अटैक में वो भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि सलमान खान की हत्या का काम भी नाबालिग को सौंपा गया था। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया ने सलमान खान को मारने का काम दो लोगों के अलावा इस लड़के को भी सौंपा है।

लॉरेंस बिश्नोई ने सौंपा था टास्क

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के मुताबिक गिरफ्तार किए गए नाबालिग ड़के ने खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसे, दीपक सुरकपुर (वर्तमान में फरार है)और मोनू डागर(जेल में)  को सलमान खान के हत्या की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि बाद में सलमान खान की जगह गैंगस्टर राणा कंडोवालिया को उन्होंने पहले निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने जिन दूसरी घटनाओं का खुलासा किया है उसकी भी जांच की जा रही है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले जब सलमान खान के पिता सलीम खान रनिंग के लिए निकले थे, तब उनकी सिक्योरिटी टीम को मुंबई के बांद्रा में घर के बाहर धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था- मूसेवाले जैसा हाल कर दूंगा। इस लेटर के बाद से ही सलमान की सेक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बता दें कि 29 मई को फेमस सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाले की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। इसी को देखते हुए आरोपियों ने सलमान खान को मारने की धमकी दे दी।

फैंस ने की आरोपी को सजा देने की मांग

जब से दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है, तभी से ही सलमान के फैंस उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी नाबालिक लड़के से पूछताछ की जा रही है , पकड़े गए आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच चल रही है।

4 बार प्लानिंग कर चुका है लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस, सलमान को मारने के लिए 4 बार प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए उसने राइफल तक खरीदी थी। लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। हालांकि, सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर थे। ऐसे में वो उन्हें मार नहीं पाया। इसके बाद उसने ज्यादा रेंज वाली एक राइफल खरीदी। संपत फिर सलमान को मारने आया। लेकिन वो उन्हें मारने से पहले ही पकड़ गया। इसके बाद लॉरेंस ने 2 बार और उन्हें मारने का प्रयास किया, लेकिन उसे सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *