सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

काबुल के शैक्षिक संस्थान में विस्फोट से 19 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया पड़ोस में शुक्रवार सुबह विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि धमाका दशती बारची इलाके में एक शिक्षा केंद्र के अंदर हुआ। तालिबान की ओर से गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि धमाका तड़के हुआ था, लेकिन अभी अधिक जानकारी नहीं है। टाकोर ने कहा कि हमारी टीमों को और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए विस्फोट स्थल पर भेज दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है। जादरान ने कहा, दुर्भाग्य से, विस्फोट में मानव हताहत हुए हैं। सुरक्षा बल क्षेत्र में पहुंच गए हैं और हम विस्फोट के प्रकार और हताहतों के आंकड़े बाद में साझा करेंगे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि एक संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। सुरक्षा अधिकारी जांच के लिए इलाके में पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये धमाका दशती बारची इलाके में एक शिक्षा केंद्र के अंदर हुआ है। तालिबान की ओर से गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि धमाका तड़के हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 19 लोगों की मौत की खबर है। काबुल में शिक्षा केंद्र के अंदर हुए धमाके की किसी ने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान की ओर से एक साल पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद इस तरह हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस्लामिक स्टेट समूह तालिबान का एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। पहले भी हमलों में मस्जिदों और विशेष रूप से अफगानिस्तान के शिया समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इसी महीने 23 सितंबर को भी धमाका हुआ था। ये धमाका काबुल में एक मस्जिद के पास हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। इस धमाके में 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी। इससे पहले सितंबर महीने की शुरूआत में भी हेरात शहर के पास एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *