सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को तीन दिन में बम से उड़ाने की मिली धमकी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर बम से हमला कर उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी धमकी यूपी-112 में व्हाट्सएप नम्बर पर शाहिद के नाम से मैसेज भेज कर दी गई। घमकी मिलने के तुरंत बाद से ही पुलिस की टीमें जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले के बाद आईपीसी की धारा 506 507,505(1)(b) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम आईटी एक्ट 66 के तहत FIR दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही धमकी देने वाले शख्स को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। सर्विलांस और साइबर सेल समेत पुलिस की कई टीमें नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। उसकी लोकेशन आदि ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर खुफिया एजेन्सियों को भी दिया है। इससे पहले भी ऐसे मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *