Home खेल CWG 2022: पांचवे दिन भारत ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल...

CWG 2022: पांचवे दिन भारत ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते

0
287

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवा दिन भारत के लिए गोल्डन दिन साबित हुआ। पांचवे दिन भारत ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। इसी के साथ भारत मेडल टैली में अब भी छठे पायदान पर बना हुआ है। भारत ने अब तक 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 16 मेडल जीते हैं। तो आइए जानते हैं कैसा रहा पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

सबसे पहले बात करते हैं वेटलिफ्टिंग की जहां पूनम यादव ने महिलाओं 76 किग्रा में चुनौती पेश की थी, मगर वो मेडल से चूक गईं. स्नैच में वो आखिरी के 2 प्रयास में वजन उठाने में सफल रहीं, मगर क्लीन एंड जर्क में तो वो तीनों की प्रयास में असफल रहीं। जबकि विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किग्रा की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 346 किलो का भार उठाया। स्नैच में 155 किलो और क्लीन एंड जर्क में 191 किलो का वजन उठाया।

अब बात लॉन बॉल की जहा भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। कॉमनवेल्थ गेम्स के 92 साल के इतिहास में ये पहला मौका है जब भारत ने इस खेल में गोल्ड मेडल जीता। कहा बात ये है की जिस खेल को भारत में अधिकतर लोग जानते भी नहीं, उसमें लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी साकिया ने गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया।

बात अगर टेबल टेनिस की करे टी यहाँ भी भारत के पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा किया। साथियान, हरमीत देसाई और शरथ कमल की तिकड़ी ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर भारत को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

जबकि बैडमिंटन में भारतीय मिक्सड टीम लगातार दूसरे साल गोल्ड जीतने से चूक गई और सिल्वर मेडल जीता। भारत को फाइनल में मलेशिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। ये कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में भारत का लगातार दूसरा मेडल है।

बात मुक्केबाजी की करे तो भारतीय मुक्केबाज रोहित टोकस ने पुरुषों के 67 किग्रा कैटेगरीमें अपना मुकाबला जीता और क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे।

अब बात एथलेटिक्स की जहा श्रीशंकर लॉन्ग जंप में पहले एटेम्पट में ही 8.05 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में पहुंचे। वहीं मोहम्मद याहिया भी 7.68 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। शॉट पुट में मनप्रीत कौर फाइनल में पहुंचीं। मनप्रीत क्वालीफाइंग राउंड में ग्रुप बी में 16.78 मीटर के प्रयास के साथ चौथे और कुल सातवें स्थान पर रहीं। भारत की स्टार धावक दुती चंद 100 मीटर में शुरुआती हीट रेस में कुल 27वें स्थान पर रहते हुए मुकाबले से बाहर हो गईं। भारत की स्टार खिलाड़ी सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिल्लों ने डिस्क थ्रो के मुकाबले के फाइनल पांचवें और आठवें स्थान पर रहते हुए मेडल जीतने चूक गई।

दूसरी तरफ हॉकी में भारतीय महिला टीम को पुल ए के लीग मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़। महिला टीम का अगला मुकाबला अब कनाडा से होगा।

बात करे स्क्वॉश की तो सौरव घोषाल को पुरुषों के सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अब सौरव घोषाल प्लेऑफ में ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए खेलेंगे।

वहीं तैराकी में भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक में नेशनल रिकॉर्ड बनाया लेकिन वो फाइनल में पहुंचने से चूक गए। हालांकि रिजर्व लिस्ट में नटराज का नाम है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here