सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

श्रीलंका में लगा आपातकाल, राष्ट्रपति के भागने पर बढ़ा बवाल, कई इलाकों में कर्फ्यू

2 मिनट पढ़ें
श्रीलंका में लगा आपातकाल, राष्ट्रपति के भागने पर बढ़ा बवाल, कई इलाकों में कर्फ्यू

श्रीलंका में लगा आपातकाल, राष्ट्रपति के भागने पर बढ़ा बवाल, कई इलाकों में कर्फ्यू

 

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भागने के बाद स्थित और बिगड़ गई है। खबर है कि देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। राजधानी कोलंबों में भी हालात काबू से बाहर होते जा रहा हैं। लोग विक्रमसिंघे के भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पीएम आवास पर भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है। पुलिस को भी भीड़ के खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर देशभर में आपातकाल की स्थिति घोषित

विक्रमसिंघे के प्रवक्ता ने जानकारी दी, ‘प्रधानमंत्री ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर देशभर में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लागू कर दिया है।’ कल भी सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम आवास पर पहुंच गए थे। मीडिया से बातचीत में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के पूर्व सलाहकार ने बताया कि लोग पीएम और राष्ट्रपति दोनों को सरकार से बाहर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि पीएम इस्तीफा दे दें, क्योंकि हमारे संविधान के अनुसार अगर राष्ट्रपति इस्तीफा देते हैं, तो पीएम कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाएंगे। लोग चाहते हैं कि दोनों चले जाएं। पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के जरिए कार्रवाई की है।’

बढ़ते बवाल को देखते हुए सुरक्षा बलों ने हवाई गश्त शुरू की

खबर है कि प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पीएम आवास की ओर बढ़ गए थे। कोलंबो में बढ़ते बवाल को देखते हुए सुरक्षा बलों ने हवाई गश्त शुरू की है। पीएम आवास के बाहर सुरक्षा में इजाफा किया गया है। विपक्ष के सांसद पताली चंपिका रणवाका ने कहा, ‘श्रीलंका के राष्ट्रपति बगैर इस्तीफे पर साइन किए देश छोड़करर चले गए। स्पीकर और पूरे देश को उम्मीद है कि वह व्यवस्थित तरीके से अपना इस्तीफा भेजेंगे, ताकि हम अगले सप्ताह में अगले राष्ट्रपति का चुनाव कर लें। यह संसद पर निर्भर करता है।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *