सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

मिस इंडिया में चला राजस्थान की रूबल शेखावत का जादू, रूबल ने कहा- माता-पिता ने जुनून को समझा

2 मिनट पढ़ें
मिस इंडिया में चला राजस्थान की रूबल शेखावत का जादू, रूबल ने कहा- माता-पिता ने जुनून को समझा

मिस इंडिया में चला राजस्थान की रूबल शेखावत का जादू, रूबल ने कहा- माता-पिता ने जुनून को समझा

 

राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनरअप रही हैं। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल शेखावत खुद को एक जिज्ञासु स्टूडेंट मानती हैं। रुबल को डांस, एक्टिंग, पेंटिंग और बैंडमिंटन खेलना काफी पंसद है. रूबल कहती है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है। रूबल साल 2019 में मिस दीवा के लिए राजस्थान से शीर्ष 5 में चुनी गईं। उन्होंने उस समय अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और उसके परिवार से शुरुआती दौर में सहयोग भी नहीं मिला।

सपनों को पूरा करने के लिए बाधाओं का सामना करना पड़ा

उन्होंने खुलासा किया था कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए बाधाओं का सामना करना पड़ा था। मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत को डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। रूबल शेखावत ने इस प्रतिस्पर्धा के दौरान बताया था कि वह एक ऐसे समुदाय से आती हैं, जहां पर्दा प्रथा अभी भी रिवाज और संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए मॉडलिंग को करियर के रूप में चुनना मुश्किल था, जब मेरे परिवार ने भी मेरा समर्थन नहीं किया।

मेरे लिए मेरे माता-पिता का समर्थन ही काफी

रूबल शेखावत ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा उन्हें अपने विश्वास और सपने के लिए लड़ना सिखाया। अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना सिखाया। इस तरह मैंने अपने माता-पिता को आश्वस्त किया। उनका समर्थन और प्यार मेरे सपनों का पालन करने के लिए काफी था। मेरे माता-पिता दोनों तब से सहायक रहे हैं। जब से उन्होंने मेरे जुनून को समझा। समाज अभी भी मेरे करियर की पसंद को स्वीकार नहीं करता है। मेरे लिए मेरे माता-पिता का समर्थन ही काफी है। शेखावत मॉडलिंग की दुनिया में सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर को आदर्श के रूप में देखती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *