Home Breaking News शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है ‘जुग जुग जियो’ की कहानी,...

शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है ‘जुग जुग जियो’ की कहानी, वरुण-कियारा पर भारी पड़े अनिल – नीतू

0
197
शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है 'जुग जुग जियो' की कहानी, वरुण-कियारा पर भारी पड़े अनिल - नीतू
शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है 'जुग जुग जियो' की कहानी, वरुण-कियारा पर भारी पड़े अनिल - नीतू

 

इंसान या तो शादीशुदा हो सकता है या तो खुशहाल हो सकता है, दोनों कभी नहीं हो सकता है।’ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में आपको ऐसे कई शादी से जुड़े डायलॉग सुनने को मिलेंगे। राज मेहता ने अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, मनीष पॉल जैसे स्टार्स से सजी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में दिखाया गया है कि आखिर कौन सी शादी है जो परफेक्ट होती है।

रिश्ते संभल नहीं पाते तो टूट जाते हैं

हर शादी और रिश्ते को परफेक्ट बनाना पड़ता है। 35 साल पहले की अरेंज मैरिज हो या बचपन के प्यार से लव मैरिज हुई हो, अगर रिश्ते संभल नहीं पाते तो टूट जाते हैं। दो जनरेशन के बीच गैप और उनकी शादियों में चल रही अनबन को फिल्म में करीब से दिखाया गया है। कुकू और नैना से कहानी शुरू होती है, जो बचपन से एक दूसरे से प्यार करते हैं। अब अपनी शादीशुदा लाइफ जी रहे हैं लेकिन मन से दोनों साथ नहीं हैं।

कुकू के पापा भीम और उसकी मैथ्स टीचर मीरा के प्यार में पड़े

मतलब अब दोनों के बीच बातों का सिलसिला कम हो चुका है और शादी की पांचवी सालगिरह पर दोनों एक दूसरे से तलाक मांग लेते हैं। तो वहीं कुकू के पापा भीम और उसकी मैथ्स टीचर मीरा के प्यार में पड़े हुए हैं और अपनी पत्नी गीता को तलाक देने की सोच रहे हैं। दोनों शादियां तलाक के कगार पर है लेकिन इंतजार है तो इस बात कि कुकू की बहन गिन्नी की शादी तक कोई हंगामा नहीं चाहिए।

फिल्म की कहानी शादी और तलाक के ईर्द-गिर्द घूमती रहती है

गिन्नी की शादी ऐसी है कि वह प्यार किसी और से करती हैं लेकिन शादी किसी और से करने जा रही हैं। तो कुल मिलाकर तीन पीढ़ियां दिखाई गई है, जिसमें दो की शादी हो चुकी है, लेकिन उनकी सोच में सामंजस्य नहीं बैठ रहा। तीसरी शादी होनी है लेकिन उसमें प्यार और परिवार के बीच किसी एक को चुनने की कश्मकश चल रही है। फिल्म की कहानी शादी और तलाक के ईर्द-गिर्द घूमती रहती है और शादी के हर पहलू को अलग नजरिए से दिखाती हैं। शादी में प्यार, त्याग, उम्मीदें, अपेक्षाएं और भरोसे को संभालना होता है, इसे बताया गया है।

गिन्नी अपने माता-पिता और भाई-भाभी की शादी से क्या सीख लेगी

लेकिन आखिर में फिल्म की एंडिंग क्या होगी? ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। क्या भीम के अफेयर के बारे में जानने के बाद गीता उससे तलाक ले लेगी ? कुकू अपने बचपन के प्यार नैना को छोड़ देगा ? गिन्नी अपने माता-पिता और भाई-भाभी की शादी से क्या सीख लेगी ? अनिल कपूर और नीतू कपूर को फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की जान कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा।

नीतू कपूर की वापसी लोगों को काफी पसंद आएगी

दोनों स्टार्स ने अपने सालों के अनुभव से फिल्म को पार लगाया है। नीतू कपूर की वापसी लोगों को काफी पसंद आएगी। अगर आपने उनकी पुरानी फिल्में देखी हैं, तो आपको समझ आयेगा कि नीतू कपूर की एक्टिंग में एक इंच भी फर्क नहीं आया है। कई जगह पर कमजोर होती फिल्म को अनिल कपूर ने अपने सीन्स से संभाला। हर फिल्म में कियारा आडवाणी की एक्टिंग में हमने कई बदलाव होते देखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here