सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, LSG vs MI: लगातार 8वीं हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, लखनऊ ने 36 रन से हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहा लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स को 36 रन से शिकस्त दी। मुंबई की इस सत्र में यह लगातार आठवीं हार है। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई। लखनऊ सुपरजायंट्स की यह 8 मैचों में पांचवीं जीत रही और वह अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच चुकी है. मुंबई इंडियंस बिना खाता खोले आखिरी स्‍थान पर है. मौजूदा आईपीएल में यह दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत थी. इससे पहले जब दोनों टीमें आमने-सामने थी तब लखनऊ ने अपने कप्तान केएल राहुल के शतक के दम पर उनको 200 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन मुंबई की टीम 9 विकेट पर 181 रन ही बना सकी थी.

केएल राहुल का नाबाद शतक लखनऊ सुपर जायंट्स- India TV Hindi

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के नाबाद शतक के दम पर मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियन्स को 36 रन से शिकस्त दी। मुंबई की यह मौजूदा सत्र में लगातार आठवीं हार है। ईशान किशन ने काफी धीमी शुरुआत की है। वह 20 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेविस 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित ने 39 रन बनाए। सूर्यकुमार 7 पर आउट हुए। इससे पहले केएल ने मुंबई के खिलाफ 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल के बाद मनीष पांडे ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए। केएल राहुल का यह आईपीएल 2022 में दूसरा और कुल चौथा शतक है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *