
सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते उत्तराखंड के युवक ने जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल
सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मजबूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो गया है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात नोएडा की सड़क पर बिना की परवाह किए बगैर दौड़ता चला जा रहा था। उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। गांव से दूर शहर में तमाम मुश्किलों के बीच भी लड़का चेहरे पर हंसी लिए सड़क पर दौड़े जा रहा है। पसीने से लथपथ कहीं चेहरे पर सिकन नहीं है।
फिल्मकार विनोद कापड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा
फिल्मकार विनोद कापड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रात 12 बजे उन्हें यह लड़का कंधे में बैग टांगे बहुत तेज दौड़ता नजर आया। उन्होंने लिखा, उसके दौड़ने की वजह सुनेंगे तो आपको इस लड़के से प्यार हो जाएगा। वीडियो में कापड़ी लड़के को लिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है और कहता है कि दौड़ते हुए ही जाएगा। फिर पूछने पर बताता है कि सेक्टर 16 में McDonalds में काम करता है।

https://twitter.com/vinodkapri/status/1505535421589377025?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1505535421589377025%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Findia%2Fnews%2Fstory%2Fviral-video-of-uttarakhand-boy-who-was-doing-running-practice-in-midnight-to-join-indian-army-lclt-1431925-2022-03-21
कार सवार कापड़ी फिर लिफ्ट देने का ऑफर करते हैं
कार सवार कापड़ी फिर लिफ्ट देने का ऑफर करते हैं, लेकिन लड़का कहता है कि उसे दौड़ने का टाइम ही अभी मिलता है, वह ऐसे ही जाएगा। कारण पूछने पर लड़का कहता है, आर्मी के लिए दौड़ रहा हूं। लड़के के मुंह से यह वह शब्द हैं, जो हर किसी को झकझोर रहे हैं। नाम पूछने पर दौड़ते-दौड़ते लड़का नाम प्रदीप मेहरा बताता है।





आपकी राय