सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सेना को दी चेतावनी, कहा- ‘अगर जीना चाहते हो, तो घर लौट जाओ’,

2 मिनट पढ़ें
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सेना को दी चेतावनी, कहा- 'अ

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सेना को दी चेतावनी, कहा- 'अ

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सेना को दी चेतावनी, कहा- ‘अगर जीना चाहते हो, तो घर लौट जाओ’,

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में दोनों तरफ से बड़े हमले हो रहे हैं. युद्ध के आठ दिन जरूर हो गए हैं, लेकिन यूक्रेन अभी भी मुकाबले में बना हुआ है. इसकी बड़ी वजह ये है कि यूक्रेन के सैनिक लगातार हथियारों के जरिए जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सेना को जान बचाकर निकल जाने की चेतावनी दी है. जेलेंस्की ने रूसी सेना को सन्देश देते हुए कहा कि अगर वो जीना चाहते हैं तो घर लौट जाएं.

युद्ध के बाद हमने पुनर्निमाण की कसम खाई है

वे जहां कहीं भी जाएंगे छिपेंगे, मार दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद हमने पुनर्निमाण की कसम खाई है, जिसकी कीमत रूस को चुकानी होगी. सबसे हालिया वीडियो संबोधन में, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस, यूक्रेन को मास्को के क्रूर युद्ध के दौरान हुए सभी नुकसानों की भरपाई करेगा. उन्होंने कहा कि हम हर घर, हर गली, हर शहर को बहाल करेंगे. उन्होंने रूसी सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि यूक्रेन, रूसी सैनिकों के शवों से ढंक जाए, इसलिए घर लौट जाओ.

पिछले एक हफ्ते में रूस के करीब 9 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं

जेलेंस्की ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में रूस के करीब 9 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं, ऐसे में रूस के लिए बेहतर यही है कि पीछे हट जाओ. ऐसे में यूक्रेन का कहना है कि अब वो रक्षा मोड से हटकर जवाबी कार्रवाई के मोड में जाने को तैयार हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *