सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

जल्द हो सकती है भारत, रूस और चीन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता 

2 मिनट पढ़ें

भारत, रूस और चीन के बीच जल्द त्रिपक्षीय शिखर वार्ता हो सकती है। रूस ने हाल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान रूस-भारत-चीन शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा की थी। रूस का दावा है कि चीन ने इस पर औपचारिक सहमति प्रकट की है। हालांकि भारत की तरफ से अभी न तो इसकी पुष्टि की गई और न ही खारिज किया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि निकट भविष्य में त्रिपक्षीय बैठक संभव है जिसमें तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष रहते हैं।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की हालिया दिल्ली यात्रा और उसके बाद चीनी राष्ट्रपति से हुई वर्चुअल शिखर वार्ता के आलोक में इस ताजा घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तास एजेंसी ने रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने शी जिनपिंग से अपनी दिल्ली यात्रा का जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि जल्द त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होना चाहिए। इस फॉर्मेट में पिछली वार्ता जापान के ओसाका में जी-20 बैठक के दौरान जून 2019 में हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जिनपिंग मौजूद थे।

उसके बाद यह वार्ता नहीं हो पाई थी जिसकी वजह कोरोना, भारत-चीन के बीच उत्पन्न तनाव आदि भी हो सकते हैं। हालांकि इस साल विगत 26 नवंबर को तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच वर्चुअल तरीके से बैठक हुई थी। इस बारे में सवाल पूछने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मीडिया में सूचनाएं आई हैं लेकिन इस मुद्दे पर अभी उनके पास देने के लिए कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि आरआईसी (रूस-भारत-चीन) फॉर्मेट में विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *