सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

आज से यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कई बड़े ऐलान करने की तैयारी में योगी सरकार

4 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र (UP Assembly Winter Session) बुधवार यानी आज से शुरू होगा. यह सत्रहवीं विधान सभा का आखिरी और इस साल का चौथा सत्र है. सत्र के पहले दिन विधान सभा की कार्यवाही सदन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर और देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व 11 अन्य सैन्य अफसरों-कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी जाएगी. 16 दिसंबर को वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष का अंतरिम बजट और 2022-23 के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा.

शीतकालीन सत्र के दौरान विधान सभा के कार्यक्रम के बारे में चर्चा करने के लिए मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में सदन की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई. बैठक में विधान सभा का तीन दिन का कार्यक्रम तय हुआ. बैठक के बाद विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को शोक प्रस्तावों के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी

अनुपूरक बजट में हो सकते हैं बड़े ऐलान – 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे 2021-22 के दूसरे अनुपूरक बजट, वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतरिम बजट और पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा. सदन में बजट पेश होने के बाद प्रश्न लिए जाएंगे। इसके बाद सदन के एजेंडा के अनुसार कार्यवाही होगी. इसी दिन शाम 4.30 बजे विधान सभा के सभी सदस्यों का ग्रुप फोटो होगा. 17 दिसंबर को सदन में दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा.

सर्वदलीय बैठक आज – विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुधवार सुबह 10 बजे होगी. पहले यह बैठक मंगलवार को प्रस्तावित थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी में होने के कारण इसे बुधवार सुबह सत्र से पहले बुलाने का फैसला हुआ. वहीं चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट और लेखानुदान को सदन में पेश करने से पहले 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में उन्हें मंजूरी दी जाएगी.

इस बैठक में विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, नेता बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, राज्य मंत्री गुलाब देवी और विधान सभा सदस्य फतेह बहादुर सिंह ने भाग लिया. अपना दल (एस) के नेता नील रतन पटेल के स्थान पर हरिराम बैठक में शामिल हुए. कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपरिहार्य कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाईं.

संकल्प अभियान की शुरुआत भी आज से – लखनऊ में आज से बीजेपी का अब तक का सबसे बड़ा संकल्प पत्र अभियान शुरू होगा. यह अभियान ‘यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ नाम से शुरू होगा. बता दें कि सीएम योगी सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसकी शुरुआत करेंगे. अभियान के तहत अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के विज़न के साथ बीजेपी प्रदेश वासियों से उनकी अपेक्षाएं, आकांक्षाएं व सुझाव लेगी. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा संकल्प पत्र अभियान होगा. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र कमेटी के अध्यक्ष सुरेश खन्ना और संकल्प पत्र कमेटी के अन्य सदस्य रहेंगे.

विधानसभा स्तर तक जाएगी पार्टी – बता दें कि आकांक्षा पेटी के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लेने के लिए बीजेपी विधानसभा स्तर तक जाएगी. सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक वर्गों के साथ संवाद करके उनके सुझाव लिए जाएंगे. वेबसाइट, ई-मेल व मिस्ड कॉल से भी लोगों का सुझाव प्राप्त करके और इसे इकट्ठा कर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी करेगी. बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ वोटरों को अपने खेमे में करने के लिए लगी हुई हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *