Home आमने सामने Inflation India भाजपा के राज में जनता का महंगाई से हुआ बुरा...

Inflation India भाजपा के राज में जनता का महंगाई से हुआ बुरा हाल : महेंद्र भास्कर

0
5

Inflation India भाजपा के राज में जनता का महंगाई से हुआ बुरा हाल : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार का सिलसिला जारी है। इस साल के पहले आठ महीने में लगातार महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को अगस्त महीने का महंगाई का आंकड़ा जारी किया जिसके मुताबिक थोक और खुदरा दोनों महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आलू, प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर खुदरा महंगाई पर पड़ा है। गौरतलब है कि खाने, पीने की चीजों के दाम बढ़ने से ही पिछले आठ महीने से लगातार महंगाई बढ़ रही है। इसी विषय पर बात करते हुए करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने कहा कि भाजपा के राज में जनता का महंगाई से हाल हुआ बेहाल। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हाल यह है कि महंगाई के कारण गरीब व मध्यम वर्ग की जनता का तो घर चलना भी मुश्किल हो गया है। श्री भास्कर ने कहा कि चीनी से लेकर पेट्रोल और प्याज से लेकर सीएनजी हर चीज के दाम आसमान छू रहे है और जनता इस महंगाई के नीचे पीस रही है।
उन्होंने कहा की इतनी ज्यादा महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। श्री भास्कर ने कहा कि भाजपा के राज में जनता परेशान हैं, पीड़ित है लेकिन कोई भी उनकी सुनने वाला नहीं है। श्री भास्कर ने कहा कि देश की जनता खुद को भाजपा और नरेंद्र मोदी के हाथों ठगा हुआ महसूस कर रही है क्योंकि यह वही भाजपा है जो महंगाई कम करने के झूठे वादे करके सत्ता में आई थी और आज उसी भाजपा के राज में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और रोजाना के इस्तेमाल में काम आने वाली चीजें भी लोगों की खरीदने की पहुंच से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हुई इस बेतहाशा महंगाई ने यह बात साबित कर दी है कि भाजपा गरीब व मध्यम वर्ग की जनता की सरकार नहीं बल्कि सिर्फ कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों की ही सरकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here