Home क्राइम Indian Engineer Murder Case: अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोप में...

Indian Engineer Murder Case: अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोप में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को भेजी शव की तस्वीर, जमानत के लिए ₹47 करोड़ तय

0
39
Indian Engineer, US Murder Case, Avinash Narne, Rajitha Sabbineni, America Crime

Indian Engineer Murder Case: अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोप में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को भेजी शव की तस्वीर, जमानत के लिए ₹47 करोड़ तय

अमेरिका। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की और अगले ही दिन भारत में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड को मृतका के शव की तस्वीर भेज दी। लगभग नौ महीने तक चली विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसकी जमानत राशि 50 लाख डॉलर (करीब 47 करोड़ रुपये) निर्धारित की है। यदि अदालत में आरोप सिद्ध होते हैं तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अविनाश नार्ने के रूप में हुई है, जो तेलंगाना का रहने वाला है और अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। उसकी शादी 5 जून 2025 को 27 वर्षीय राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। घटना 27 अक्टूबर 2025 की है, जब अविनाश ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता मृत अवस्था में मिली।

प्रारंभिक पूछताछ में अविनाश ने दावा किया कि वह लगभग 40 मिनट के लिए घर से बाहर गया था और लौटने पर पत्नी को बाथरूम में बंद पाया। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट के स्मार्ट लॉक, सिक्योरिटी सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। इन रिकॉर्ड से पता चला कि जिस समय अविनाश के बाहर होने का दावा किया गया, उस दौरान फ्लैट में कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं किया था। इसके बाद पुलिस ने किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की संभावना को खारिज कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजिता की मौत गला घोंटने से दम घुटने के कारण हुई थी। इसके बाद मामले को संदिग्ध मौत से बदलकर हत्या के मामले के रूप में दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी दौरान उसने राजिता से अरेंज मैरिज की थी। पुलिस के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड शादी में भी शामिल हुई थी और विवाह के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे।

जांच एजेंसियों के अनुसार हत्या वाले दिन अविनाश ने अपनी गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बातचीत की थी। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि पत्नी की मौत के अगले दिन उसने राजिता के शव की तस्वीर भी गर्लफ्रेंड को भेजी थी। इस खुलासे के बाद जांच को नई दिशा मिली।

पुलिस को दंपती के बीच हुई चैट भी मिली, जिसमें राजिता ने कई बार पति द्वारा बनाए गए पेय पदार्थों के स्वाद पर संदेह जताया था। उसने अपने संदेशों में लिखा था कि ड्रिंक का स्वाद कड़वा है और दवा या कफ सिरप जैसा लग रहा है। घटना वाले दिन भी उसने इसी तरह की शिकायत की थी। दूसरी ओर, पुलिस के घर पहुंचने पर अविनाश ने कहा था कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी और संभव है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बाथरूम में गिर गई हो।

करीब नौ महीने तक डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूत जुटाने के बाद जुलाई 2026 में पुलिस ने अविनाश से दोबारा पूछताछ की और उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है और मामले की सुनवाई जारी है।

यह मामला हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़े चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल हो गया है। इसी बीच अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय मूल की 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला की हत्या का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा को भारत के तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार निकिता का शव उसके पूर्व प्रेमी के अपार्टमेंट से बरामद हुआ था और उस पर चाकू के कई वार के निशान मिले थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here