Home दिल्ली-एनसीआर घोंडा विधानसभा की की 28 गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया...

घोंडा विधानसभा की की 28 गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया सांसद मनोज तिवारी नें

0
39

घोंडा विधानसभा की की 28 गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया सांसद मनोज तिवारी नें

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : घोंडा विधानसभा के विकास को नई गति प्रदान करते हुए आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी एवं घोंडा के विधायक अजय महावर ने संजय मोहल्ला एवं सीए -ब्लॉक की 28 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी तथा स्थानीय नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा , पार्षद प्रमोद गुप्ता , रेखा रानी , पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन , मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार , सचिन छजलाना जी, राजेश पाल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए सांसद मनोज तिवारी एवं विधायक अजय महावर का आभार व्यक्त किया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा जताई।

अजय महावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। घोंडा विधानसभा में भी इसी संकल्प के अनुरूप निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। डी -ब्लॉक, संजय मोहल्ला एवं सीए -ब्लॉक की 28 गलियों का निर्माण क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। लगभग 4 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाली ये सड़कें नागरिकों को बेहतर आवागमन, स्वच्छ वातावरण एवं आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। हमारा संकल्प है कि घोंडा विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के निरंतर जारी रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here