Home दिल्ली-एनसीआर भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान...

भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

0
4

भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा, कार्य पद्धति एवं आगामी दायित्वों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाहदरा जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, जिला सह-प्रभारी किशन शर्मा, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, लोकसभा विस्तारक नरेश वशिष्ठ, लक्ष्मी नगर विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में मुख्य सचेतक अभय वर्मा तथा साउथ जोन एमसीडी चेयरमैन रामकिशोर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, दीपक मल्होत्रा, उर्मिला राजौर, कृष्ण भारद्वाज, अपर्णा गोयल एवं कमेश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शर्मा, गीता शर्मा एवं सुंदर चौधरी, जिला मंत्री कुसुम बंसल, राकेश गहलोत, रमाकांत, सुरेंद्र शर्मा, छवि कला सिंह एवं विजय गिलोत्रा, कोषाध्यक्ष कौशल अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अशोक आहूजा, आईटी प्रमुख हितेश आर्य, सोशल मीडिया प्रमुख लक्ष्य भारद्वाज, तथा जिला प्रवक्ता विनीत जैन एवं अमित क्वात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा का पटका पहनाकर, गुलाब का पुष्प भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा मूलक कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here