Home आमने सामने Haji Zarif: यमुना सफाई अभियान महज नौटंकी डेढ़ साल में नहीं बदली...

Haji Zarif: यमुना सफाई अभियान महज नौटंकी डेढ़ साल में नहीं बदली यमुना की तस्वीर : हाजी जरीफ”

0
30

Haji Zarif: यमुना सफाई अभियान महज नौटंकी डेढ़ साल में नहीं बदली यमुना की तस्वीर : हाजी जरीफ”

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : दिल्ली में यमुना सफाई को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए इसे महज राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। दिल्ली कांग्रेस के महासचिव एवं कबीर नगर वार्ड से पार्षद हाजी जरीफ ने कहा कि यमुना की सफाई के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी नदी की स्थिति में कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिला है। हाजी जरीफ ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का वादा किया था। सत्ता संभालने के बाद लगातार बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन यमुना आज भी गंदे नालों, सीवेज और प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाटों पर कुछ घंटों की सफाई कर फोटो खिंचवाने और प्रचार करने से यमुना साफ नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गंभीर होती तो यमुना में गिरने वाले प्रदूषित नालों को बंद करने, सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता बढ़ाने और प्रदूषण के स्रोतों पर प्रभावी कार्रवाई करने की दिशा में ठोस कदम उठाती। लेकिन अब तक ऐसा कोई परिणाम जनता के सामने नहीं आया है जिससे यह कहा जा सके कि यमुना की हालत में सुधार हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता सब कुछ देख रही है और केवल प्रचार के आधार पर भ्रमित नहीं होने वाली। यमुना की सफाई जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीतिक कार्यक्रमों और दिखावटी अभियानों तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि डेढ़ वर्ष के दौरान यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए कौन से स्थायी और प्रभावी कदम उठाए गए तथा उनके क्या परिणाम सामने आए।हाजी जरीफ ने कहा कि यमुना दिल्ली की जीवनरेखा है और इसके संरक्षण को लेकर ईमानदार प्रयासों की आवश्यकता है। केवल सफाई अभियान के नाम पर आयोजन करने और प्रचार करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक यमुना के प्रदूषण को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू नहीं की जाती, तब तक ऐसे अभियान जनता की नजर में केवल नौटंकी और राजनीतिक दिखावा ही बने रहेंगे। हाजी जरीफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here