IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, दो हफ्ते तक बाहर रहेंगे धोनी
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले MS Dhoni के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Chennai Super Kings के स्टार खिलाड़ी धोनी काफ स्ट्रेन के चलते शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे।
फ्रेंचाइजी के अनुसार, धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती चार मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इनमें Rajasthan Royals, Punjab Kings, Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals के खिलाफ मैच शामिल हैं।
धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी Sanju Samson या उर्विल पटेल को दी जा सकती है। उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, खासकर फिनिशिंग और नेतृत्व के मामले में।
44 साल की उम्र में भी धोनी टीम के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे और जरूरत पड़ने पर कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली थी।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सीएसके बिना धोनी के शुरुआती मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है और उनकी वापसी के बाद टीम किस तरह से संतुलन बनाती है।



