सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

कुरुक्षेत्र में होलसेल कारोबारी के घर में घुसकर 8-10 बदमाशों ने चाकू से गोदा, 3 गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

कुरुक्षेत्र में होलसेल कारोबारी के घर में घुसकर 8-10 बदमाशों ने चाकू से गोदा, 3 गिरफ्तार

बीते दिनों कुरुक्षेत्र में एक होलसेल कारोबारी के घर में घुसकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक घर में घुसकर 8-10 बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़ित परिजनों के मुताबिक, आरोपी लगातार फोन कॉल करके धमकी दे रहे थे.

ये पूरा मामला कुरुक्षेत्र के पिहोवा के दीवान कॉलोनी का है. इस मामले में दीवार कूदकर 8 से 10 बदमाश अंदर घुर गए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे पीड़िती कमौत हो गई है. पीड़ित की शिनाख्त अमित बंसल (35) के रुप में हुई है.

दीवार कूदकर आरोपी घुसे थे अंदर

अमित होलसेल में कोल्ड ड्रिंक और डिस्पोजल सप्लाई करता था. आरोपी मृतक अमित के भाई सुमित से पैसे की मांग कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने सुमित को कॉल करके धमकाया भी था. मृतक के भाई शुभम ने बताया कि 26 और 27 अप्रैल की रात करीब एक बजे दिलबाग उर्फ बाग्गा अपने 8-10 साथियों के साथ दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया था.

Advertisement

‘आरोपियों ने घर में घुसते ही चाकू से किया हमला’

शुभम के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसते ही उसके भाई अमित, पिता वीरभान और उस पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया था. जिसमें वह तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. अस्पताल वालों ने उसके भाई अमित को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया था. उसके भाई का पंचकूला के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई.

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

सिटी थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि सुमित बंसल की शिकायत पर पुलिस ने 27 अप्रैल को दिलबाग, हंस बहल, राजदीप को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था. अब इसमें हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों सहवाग उर्फ दीपक, अमन और राजदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *