सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

हाजीपुर में साधु के भेष में घूम रहे थे 6 मुस्लिम युवको को बजरंग दल ने पकड़ के पीटा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हाजीपुर में साधु के भेष में घूमने वाले 6 मुस्लिम युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया हैं। ऐसे में इनपर यह आरोप है कि ये सभी युवक भेष बदलकर नंदी बैल के साथ घूम रहे थे। पकड़े जाने पर इन सभी युवकों की पिटाई की गई है। इन मुस्लिम युवकों को पकड़कर थाने ले जाया गया। दरअसल उनका ऐसा करने के पीछे एक साजिश थी। मिली जानकारी के अनुसार साधु का भेष धारण कर और बसहा बैल लेकर 6 मुस्लिम युवक भिक्षाटन कर रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। ये सभी मुस्लिम युवक सावन में एक मंदिर के सामने भीख मांग रहे थे जिसका बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बसहा बैल के साथ घूमकर भीख मांगने वाले युवकों का नाम सय्यद अली, सुबराती, करीम अहमद, हसन और हलीम अहमद है। साधु का भेष धारण कर भीख मांग रहे युवकों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताया और सवाल किया कि ये सभी मुस्लिम होकर भगवा वस्त्र पहनकर और अपनी पहचान छुपा कर भीख क्यों मांग रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बसहा बैल की सहायता से भीख मांगने वाले युवकों पर आतंकी होने की भी आशंका भी जताई है। पुलिस ने इनके पास से दो आधार कार्ड और चार मोबाइल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सभी युवक साधु बनकर कई दिनों से हाजीपुर शहरी इलाके में भीख मांगते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गये सभी संदिग्धों को ले जाकर नगर थाने में रखा। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पहले ते सभी झूठ बोल रहे थे लेकिन दबिश देने पर सबने अपना असली नाम बता दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *