Home मैं भी रिपोर्टर Special Children Raksha Bandhan दिव्यांग बच्चों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Special Children Raksha Bandhan दिव्यांग बच्चों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

0
8

Special Children Raksha Bandhan दिव्यांग बच्चों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लिटिल हार्ट स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने अनूठे एवं भावनात्मक अंदाज में राखी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद , समाजसेवी सत्य भूषण जैन, जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन एवं का. महामंत्री संदीप जैन सोनू को राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। दिव्यांग बच्चों द्वारा अपने हाथों से राखी बांधकर स्नेह और आत्मीयता प्रकट करने का यह दृश्य सभी के लिए भावुक एवं यादगार रहा। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के स्नेह को हृदय से स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनमें आत्मविश्वास, अपनापन और खुशियों की भावना को बढ़ावा देना रहा। लिटिल हार्ट स्पेशल स्कूल दिव्यांग बच्चों के शिक्षा, विकास एवं उनके सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेम, समानता और सामाजिक अपनत्व का सुंदर संदेश लेकर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here