सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

ट्राली से टकरायी बस 15 यात्रियों की मौत,40 घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मध्‍य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी। मध्‍य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों की समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया है। हादसे में मरने वाले लोगों के स्‍वजनों के लिए दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उत्‍तर प्रदेश पहुंचाने का अनुरोध किया है। रीवा कलेक्‍टर मनोज पुष्प ने बताया कि घटनास्‍थल पर ऐसा लग रहा है कि ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगायी तो पीछे से बस ने टक्‍कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल भेज दिया गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार रात भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि यात्री घायल बताये गए हैं। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।हादसे में गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसा सुहागी पहाड़ी पर शुक्रवार रात 11 बजे हुआ। उत्‍तर प्रदेश पासिंग की ये बस मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से रीवा होते हुए प्रयागराज की ओर जा रही थी। पहाड़ी के ढाल से उतरते समय बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है जब हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी। इस हादसे में 15 लोगों की जान जाने की सूचना मिली है। जबकि काफी संख्‍या में यात्री घायल बताये जा रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *