सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

कूचबिहार में जलपेश जा रहे 10 कांवड़ियों की मौत, डीजे के जेनरेटर से वाहन में दौड़ा करंट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कूच बिहार में एक पिकअप गाड़ी में बिजली का करंट उतरने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। पिकअप में कुल 27 कांवड़िये सवार थे। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 16 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल यात्रियों को सबसे पहले चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना वैन में डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग के कारण हुई होगी। माथाभंगाके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा, ‘रात लगभग 12 बजे, मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग के कारण हो सकता है। जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *