सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

श्रीलंका दौरे के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वनडे में क्रेग इर्विन तो टी20 फॉर्मेट में सिकंदर रजा को कमान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रीलंका दौरे के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वनडे में क्रेग इर्विन तो टी20 फॉर्मेट में सिकंदर रजा को कमान

वनडे फॉर्मेट में क्रेग इर्विन टीम की अगुवाई करेंगे. वहीं, सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की कप्तानी करते नजर आएंगे. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

जिम्बाब्वे टीम श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. वनडे फॉर्मेट में क्रेग इर्विन टीम की अगुवाई करेंगे. वहीं, सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की कप्तानी करते नजर आएंगे. पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्रेग इर्विन चोट का शिकार हो गए थे. इसके बाद क्रेग इर्विन मैदान से दूर थे, लेकिन अब तकरीबन 12 महीने बाद क्रेग इर्विन वापसी के लिए तैयार हैं.

जिम्बाब्वे और श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल…

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला वनडे 6 जनवरी को खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा वनडे 8 जनवरी को खेला जाना है. जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 11 जनवरी को खेला जाएगा. इसके बाद टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का आगाज 14 जनवरी को होगा. जबकि टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं, जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच सभी मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है.

Advertisement

वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम-

क्रेग एर्विन (कप्तान), फ़राज़ अकरान, रयान बर्ल, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, तिनशे कामुनहुकामवे, क्लाइव मदांडे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, तापीवा मुफुद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रज़ा और मिल्टन शुम्बा.

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम-

सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, क्रेग एर्विन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, तिनशे कामुनहुकामवे, क्लाइव मदांडे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कार्ल मुंबा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, आइंस्ले एनडलोवु, रिचर्ड नगारवा और मिल्टन शुंबा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *