सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

युवराज सिंह ने रिंकू पर लगाया दांव, बोले- उसके अंदर मेरे जैसा करने की…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

युवराज सिंह ने रिंकू पर लगाया दांव, बोले- उसके अंदर मेरे जैसा करने की…

युवराज ने रिंकू सिंह पर बड़ा दावं खेलते हुए कहा कि रिंकू भारत के लिए वो कर सकते हैं जो मैं किया करता था. उन्होंने रिंकू को बेस्ट लेफ्ट हैंडर भी बताया.

रिंकू सिंह बढ़ते दिनों के साथ नाम कमाते जा रहे हैं. अब कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ी रिंकू को लेकर काफी बात करते हुए दिखते हैं. भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी रिंकू सिंह पर बड़ा दांव लगाया है. युवराज का मानना है कि मौजूदा वक़्त में रिंकू सिंह भारतीय स्क्वॉड में बेस्ट लेफ्ट हैंडर बैटर हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें रिंकू में खुद की झलक दिखाई देती है.

‘टेलीग्राफ’ के मुताबिक युवराज सिंह ने रिंकू बारे में कहा, “मौजूदा वक़्त में वह भारतीय स्क्वॉड में शायद सबसे बेस्ट लेफ्ट हैंडर है, वो मुझे मेरी ही याद दिलाता है. मैं उस पर दवाब नहीं डालना चाहता, लेकिन मेरा सच्चा यकीन है कि उसके पास वो करने की स्किल है जो मैं किया करता था- फिनिशर बनने की जो नंबर 5 या 6 पर डिलिवर कर सकता है.”

अफगानिस्तान सीरीज़ में हैं भारत का हिस्सा 

बता दें कि टीम इंडिया इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेल रही है, जिसमें रिंकू भारत का हिस्सा हैं. रिंकू इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टीम इंडिया का हिस्सा थे.

Advertisement

आईपीएल 2023 में मचाया था धमाल

2023 आईपीएल में धमाल मचाकर रिंकू ने अपना नाम बनाया था. टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू ने मैच की आखिरी पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी, जिसके बाद से हर तरफ रिंकू के नाम का शोर मच गया था. इसके बाद भी उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और फिर टीम इंडिया में जगह बनाई. भारतीय टीम में आने के बाद भी रिंकू उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं.

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

रिंकू ने अगस्त, 2023 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. अब तक उन्होंने 2 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बना लिए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए रिंकू ने 69.50 की औसत और 180.51 के स्ट्राइक रेट से 278 स्कोर कर लिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *