सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

शॉट सिलेक्शन को लेकर श्रेयस अय्यर पर बिफरे युवराज, दे डाली यह नसीहत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शॉट सिलेक्शन को लेकर श्रेयस अय्यर पर बिफरे युवराज, दे डाली यह नसीहत

india Yuvraj Singh: श्रेयस अय्यर पर भड़के युवराज सिंह, बोले- नंबर-4 की  पोजिशन पर दबाव झेलने की होनी चाहिए आदत

वर्ल्ड कप 2023 में बीती रात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस उस वक्त अपना विकेट दे बैठे थे, जब टीम इंडिया को उनके पिच पर टिके रहने की बेहद जरुरत थी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने जिस तरह विकेट गंवाया, उसे लेकर युवराज सिंह नाराज हैं. उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरिए जाहिर किया है.

युवराज सिंह ने लिखा है कि नंबर-4 पर खेलने वाले बल्लेबाज को दबाव को झेलने की आदत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब टीम अपनी पारी को फिर से संभालने की कोशिश करे तो श्रेयस अय्यर को बेहतर सोच और समझ के साथ खेलने की जरूरत है.

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रन के टारगेट को चेज़ करते हुए भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. यहां श्रेयस अय्यर से पारी को संभालने की उम्मीद थी लेकिन वह जोश हेजलवुड की एक गेंद पर खराब शॉट खेलते हुए विकेट दे बैठे. श्रेयस भी बिना खाता खोले ही चलते बने थे.

विराट और राहुल ने संभाली पारी

दो रन के कुल योग पर तीन विकेट खोने के बाद टीम इंडिया की हार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही थी. हालांकि विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97) की पारियों ने भारत को जीत का रास्ता तय कराया.

युवराज सिंह ने इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि मैं अभी भी यह नहीं समझ पा रहा हूं कि केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं. जबकि उन्होंने इस क्रम पर खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी जड़ा है. युवराज ने आगे लिखा, विराट कोहली का कैच ड्रॉप न करें, वह मैच को आपसे दूर ले जा सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *