Home खेल गाजीपुर में युवक ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या की, मामला दर्ज

गाजीपुर में युवक ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या की, मामला दर्ज

0
176

गाजीपुर जिले के एक गांव में एक युवक ने अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल सत्तार गांव की है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को जमीन के मामले को लेकर शुरू हुए विवाद में कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल सत्तार गांव निवासी विजय ने अपनी मां जमुनी देवी की पिटाई कर दी जिसके बाद घायल जमुनी देवी को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here