सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अवनि लेखरा बनी दुनिया की नंबर-1 शूटर, टोक्यो पैरालम्पिक में जीता था गोल्ड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत की टॉप शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन अवनि लेखरा वर्ल्ड रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। ताजा रैंकिंग के मुताबिक गोल्डन गर्ल अवनी ने R2- 10 मीटर एयर राइफल महिला SH1 और R8- 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला इवेंट में दुनियाभर में फर्स्ट रैंक हासिल की है। इसके साथ ही शूटिंग में एक साथ दो वर्ल्ड रैंकिंग में ऐसा करने वाली अवनी भारत की पहली पैरा खिलाड़ी बन गई है। लेखरा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘आर2 – 10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8 – 50एम राइफल 3 पोजीशन महिला टूर्नामेंट की वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान पाकर बेहद खुश हूं। इस उपलब्धि ने मुझे प्रेरित किया है।’ अवनी लेखरा ने टोक्यो में खेले गए पैरालिंपिक गेम्स 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 50 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज भी मिला था। वे पैरालिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली भारत की पहली पैरा एथलीट हैं। उन्हें 2021 में प्रतष्ठिति खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था। टोक्यो में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, लेखरा ने इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के शैटौरौक्स में पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में वापसी की और आर2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में 250.6 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *