Home खेल IND vs SL Asia Cup: भारत ने 7वीं बार जीता एशिया कप,...

IND vs SL Asia Cup: भारत ने 7वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

0
189

भारत ने शनिवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से करारी मात देकर रिकॉर्ड सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। पिछले 14 साल में पहली बार फाइनल खेल रही श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बॉलिंग करते हुए श्रीलंका को 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 65 रनों पर ही रोक दिया और  फिर 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंधाना ने सिक्स जड़कर भारत को एशिया का चैंपियन बना दिया। उन्होंने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। बता दें कि इस बार महिला एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया। फाइनल समेत सभी मुकाबले सिलहट में खेले गए। शनिवार को हुए फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो एकदम गलत साबित हुआ। भारत की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम की एक नहीं चली। श्रीलंका ने 9 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे और यह दोनों ही रनआउट हुए। यानी भारतीय टीम ने फील्डिंग में भी श्रीलंकाई टीम को एकदम बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 3 खिलाड़ियों को शिकार बनाकर श्रीलंकाई टीम पूरी तरह घुटनों पर ला दिया। गेंदबाजी में भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए थे, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले थे। वहीं, श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन रणवीरा ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ राणासिंघे ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं, जिन्होंने 13 रन बनाए। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने नाबाद 51 रन की पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े और ओशाडी रणसिंघे को छक्का लगाकर विजयी रन लिए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज रेणुका  सिंह ठाकुर ने 3 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो सफलता मिली। यह महिला एशिया कप का आठवां सीजन था, जबकि भारत की यह सातवीं खिताबी जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे फॉर्मेट में जीता है जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में खिताब अपने नाम की है। भारत ने 2018 सीजन को छोड़कर हर बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले, 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था। टीम को सिर्फ 2018 में बांग्लादेशों के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here