सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Winter Olympic भारत के सफर का निराशाजनक अंत, स्लैलम में रेस पूरी नहीं कर पाए आरिफ

2 मिनट पढ़ें
Winter Olympic

Winter Olympic भारत के सफर का निराशाजनक अंत, स्लैलम में रेस पूरी नहीं कर पाए आरिफ

Advertisement

Winter Olympic भारत के सफर का निराशाजनक अंत, स्लैलम में रेस पूरी नहीं कर पाए आरिफ

विंटर ओलंपिक गेम्स में भाग ले रहे भारत के इकलौते खिलाड़ी अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान बुधवार को यहां पुरुषों की स्लैलम इवेंट में रेस पूरी नहीं कर पाए, जिससे इन खेलों में देश के अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के 31 वर्षीय आरिफ ज्वॉइंट स्लैलम में रविवार को 45वें स्थान पर रहे थे लेकिन वह यांकिंग नेशनल अल्पाइन स्कीइंग सेंटर में स्लैलम स्पर्धा में पहली रेस ही पूरी नहीं कर पाए।

विंटर ओलंपिक गेम्स में डेब्यू कर रहे आरिफ

विंटर ओलंपिक गेम्स में डेब्यू कर रहे आरिफ पहली रेस पूरी नहीं कर पाने के कारण दूसरी रेस में भाग नहीं ले पाए। इस इवेंट में 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से केवल 52 ही रेस पूरी कर पाए, जो दूसरी रेस में भाग लेंगे। आरिफ ने बहुत अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले चरण को 14.40 सेकेंड और दूसरे चरण को 34.24 सेकेंड में पूरा किया लेकिन अंतिम चरण को पूरा करने में नाकाम रहे।

Advertisement

योहान्स स्ट्रोल्ज़ 53.92 सेकेंड के समय के साथ पहली रेस में सबसे तेज स्कीयर थे

ऑस्ट्रिया के योहान्स स्ट्रोल्ज़ 53.92 सेकेंड के समय के साथ पहली रेस में सबसे तेज स्कीयर थे। नॉर्वे के हेनरिक क्रिस्टोफ़र्सन (53.94 सेकेंड) और सेबेस्टियन फ़ॉस सिलेवाग (53.98 सेकेंड) क्रम से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विंटर ओलंपिक की दो स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय आरिफ ने ज्वॉइंट स्लैलम इवेंट में कुल दो मिनट 47.24 सेकेंड का समय निकाला था और वह 45वें स्थान पर रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *