सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रांची में बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका? चौथे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रांची में बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका? चौथे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह को इस मैच में रेस्ट दिया गया है. जानिए इस टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार, 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वर्कलोड को देखते हुए इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम (रेस्ट) देने का फैसला किया है. वहीं केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में जानिए चौथे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का टॉप तीन में खेलना कंफर्म है. वहीं चार नंबर पर रजत पाटीदार खेलेंगे या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है. रजत दूसरे और तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन वह चारों पारियों में फ्लॉप रहे. ऐसे में उनकी जगह चार नंबर पर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. अक्षर बैटिंग के साथ-साथ चौथे स्पिनर की भूमिका भी अदा कर सकते हैं.

Advertisement

इसके बाद सरफराज खान का पांच नंबर पर खेलना तय है. सरफराज ने तीसरे टेस्ट में डेब्यू किया और दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ सभी दिग्गजों को प्रभावित किया. वहीं छह नंबर पर रवींद्र जडेजा और सात नंबर पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल का खेलना भी तय है.

गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह रांची टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में उनकी जगह किसे मौका मिलता है, यह देखने वाली बात होगी. हालांकि, माना जा रहा है कि आकाश दीप या मुकेश कुमार में से कोई इनकी जगह ले सकता है. हालांकि, एक विकल्प यह भी है कि रजत पाटीदार को एक और मौका दिया जाए और बुमराह की जगह अक्षर पटेल की वापसी हो जाए, लेकिन ऐसी स्थिति में भारतीय टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी.

चौथे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अक्षर पटेल/ रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप/मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *