सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हार्दिक पांड्या को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस? रोहित-सूर्यकुमार समेत इन 4 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2025 Mumbai Indians release Hardik Pandya MI will retain these 4  players including Rohit Suryakumar ipl 2025 auction updates | IPL 2025: हार्दिक  पांड्या को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस? रोहित ...

 

हार्दिक पांड्या को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस? रोहित-सूर्यकुमार समेत इन 4 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

इस साल के अंत में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होगी. इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. मुंबई के खेमे से हैरान करने वाली खबर आई है.

कुछ दिन पहले बीसीसीआई के वानखेड़े ऑफिस में आईपीएल के अधिकारियों और टीम मालिकों के बीच मीटिंग हुई. कुछ टीमों के मालिक इस मीटिंग के लिए बीसीसीआई ऑफिस में उपस्थित हुए तो कुछ ने वर्चुअली इसमें हिस्सा लिया. मीटिंग से कई हैरान करने वाली खबरें भी सामने आईं. हालांकि, इस बीच एक और बड़ी खबर आई है. यह खबर मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिलीज करने वाली है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा अपनी टीम से जोड़ा था. साथ ही फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर इस स्टार ऑलराउंडर को दे दी थी. फिर भी टीम कुछ कमाल नहीं कर सकी और प्लेऑफ तक में जगह नहीं बना सकी. अब खबर है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिलीज कर देगी.

Advertisement

नियमों में नहीं हुए बदलाव तो चार खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी टीमें 

आईपीएल के नियमों के हिसाब से हर तीन साल में मेगा ऑक्शन का आयोजन होता है. इस बार दिसंबर में फिर मेगा ऑक्शन होगी. ऐसे में सभी 10 टीमों को सिर्फ चार-चार खिलाड़ी ही रिटेन करने की अनुमति होगी. हालांकि, एक रिपोर्ट यह भी है कि इस बार रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सख्या में इज़ाफा हो सकता है. अभी तक बीसीसीआई या आईपीएल ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा है. पर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा.

इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस 

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस किसी भी सूरत में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ रखना चाहती है. ऐसे में फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को रिलीज करेगी, क्योंकि सूर्यकुमार अब टी20 फॉर्मेट में देश के कप्तान हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम की कमान सौंप सकती है. रोहित भी सूर्या की कप्तानी में खेलने में सहज होंगे.

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है. इसमें कोई शक नहीं है कि फ्रेंचाइजी अब नए सिरे से टीम तैयार करना चाहती है. ऐसे में आगामी सीजन में हमें टीम में कई नए खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *