सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

गहरे प्यार की नफरत ने क्यों ली जगह? पांड्या-नताशा के बीच क्या रहा कलह का कारण

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

गहरे प्यार की नफरत ने क्यों ली जगह? पांड्या-नताशा के बीच क्या रहा कलह का कारण

नताशा और हार्दिक पांड्या के बीच चल रहे बवाल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन इन दोनों ने अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा है.

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं कर सके. उनकी टीम मुंबई इंडियंस बुरी तरह पिट गई. अब पांड्या निजी जिंदगी को लेकर भी परेशान चल रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वे वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक लेने वाला हैं. इतना ही नहीं पांड्या को प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा भी देना होगा. हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब सवाल यह उठता है कि अगर पांड्या और नताशा का तलाक हो रहा है तो इसकी वजह क्या है.

पांड्या और नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. लेकिन वे दोनों ही सोशल मीडिया पर फरवरी के बाद साथ नहीं दिखे हैं. इन दोनों की आखिरी तस्वीर 14 फरवरी की है, जो कि साथ की है. हालांकि इसके बाद एक कार्यक्रम में दोनों जरूर साथ दिखे थे. पांड्या आईपीएल 2024 के दौरान बुरी तरह ट्रोल हुए थे. वे मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर आलोचना का शिकार हुए और अब निजी जिंदगी की वजह से परेशान होंगे.

पांड्या-नताशा के बीच कलह का क्या है कारण –

Advertisement

पांड्या और नताशा के बीच दूरी क्यों बढ़ी, इसकी पुख्ता जानकारी तो नहीं है. लेकिन यह जरूर है कि दोनों के बीच मतभेद हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांड्या और नताशा की पहली मुलाकात मुंबई में एक पार्टी के दौरान हुई थी. यहां दोनों दोस्त बन गए. इसके बाद काफी वक्त साथ बिताया. पांड्या ने 2020 में नताशा से शादी कर ली. इसके बाद दोनों काफी अच्छी जिंदगी जी रहे थे. लेकिन फिर मतभेद की वजह से दोनों अलग होने की कगार पहुंच गए. हालांकि वे दोनों तलाक लेंगे या नहीं, इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

प्रोफेशनल लाइफ में भी बुरे दौर से गुजर रहे पांड्या –

पांड्या की प्रोफेशनल लाइफ भी ठीक नहीं चल रही हैं. वे आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. लेकिन इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया. पांड्या को मुंबई में आते ही कप्तानी मिल गई. उनके आने से रोहित शर्मा को नुकसान हुआ. रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया. यह बात फैंस को भी पसंद नहीं आई. इस वजह से पांड्या मैच के दौरान काफी ट्रोल हुए. वहीं सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने आड़े हाथों लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *