सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

जब आमिर खान को मारने के लिए उनके पीछे हॉकी स्टिक लेकर भागी थीं माधुरी दीक्षित, ये थी वजह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan को मारने पर तुली थी Madhuri Dixit, इस वजह  से इतना

 

जब आमिर खान को मारने के लिए उनके पीछे हॉकी स्टिक लेकर भागी थीं माधुरी दीक्षित, ये थी वजह

आमिर खान माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म दिल में काम कर चुके हैं. उन्होंने फिल्म के सेट पर माधुरी के साथ प्रैंक किया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में कई एक्टर्स के साथ काम किया है. शाहरुख, सलमान और आमिर तीनों खान्स के साथ माधुरी ने काम किया था. माधुरी दीक्षित ने आमिर खान के साथ फिल्म दिल में काम किया था. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था. ये फिल्म हिट साबित हुई थी. फिल्म के सेट पर आमिर ने एक बार माधुरी दीक्षित के साथ कुछ ऐसा किया था कि जिसके बाद वो उनके पीछे हॉकी स्टिक लेकर भागी थीं. ये किस्सा खुद एक बार माधुरी ने शेयर किया था.

Advertisement

माधुरी दीक्षित ने खुद एक बार फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बात करते हुए इस किस्से का खुलासा किया था. दरअसल आमिर ने माधुरी के साथ प्रैंक किया था जिसके बाद वो उन्हें मारने के लिए भागी थीं.

माधुरी को बनाया बेवकूफ

आमिर खान ने भी एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बताया था. उन्होंने कहा था- एक बार उन्होंने दिल की शूटिंग के दौरान माधुरी से कहा था कि वो हाथ देखकर लोगों का फ्यूचर बता सकते हैं. माधुरी को उनकी बात का विश्वास हो गया और उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ा दिया. आमिर माधुरी का हाथ पढ़ने की एक्टिंग करने लगे. उन्होंने कहा- आप बहुत इमोशनल हो और लोगों पर आसानी से विश्वास कर लेती हो. माधुरी कुछ समझ पाती उससे पहले आमिर ने कहा- ये ही कारण है कि लोग आपको आसानी से बेवकूफ बना देते हैं जैसे मैंने आपको बनाया. उसके बाद आमिर उनके हाथ पर थूककर भाग गए.

माधुरी को जैसे ही सब समझ आया उसके बाद वो आमिर के पीछे हॉकी स्टिक लेकर उन्हें मारने के लिए भागी. बता दें दिल में माधुरी और आमिर के साथ अनुपम खेर, सईद जाफरी और देवेन वर्मा भी नजर आए थे. आमिर और माधुरी ने दिल के अलावा बॉम्बे टॉकीज और दीवाना मुझसा नहीं में भी साथ में काम किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *