सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अरिजीत सिंह की सफलता का क्या है सीक्रेट? सुनिधि चौहान ने किया खुलासा, बोलीं- ‘वो खुद से प्यार नहीं करते….’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sunidhi Chauhan Recently Appeared On A Podcast Praised Arijit Singh And  Lauded His Humility Towards His Craft - Entertainment News: Amar Ujala - Sunidhi  Chauhan:सुनिधि चौहान ने कहा,'अरिजीत सिंह खुद से प्यार

 

अरिजीत सिंह की सफलता का क्या है सीक्रेट? सुनिधि चौहान ने किया खुलासा, बोलीं- ‘वो खुद से प्यार नहीं करते….’

बॉलीवुड की मोस्ट फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अरिजित सिंह की काफी तारीफ की. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अरिजित खुद से प्यार नहीं करते.

अरिजीत सिंह, आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शामिल हैं. उन्होंने पिछले एक दशक में अपनी आवाज़ और चार्ट-टॉपिंग हिट्स से लाखों लोगों को अपना मुरीद बना लिया है. अरिजीत के गाने बजते ही हर कोई झूमने लगता है. वहीं अरिजीत की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और सक्सेस बावजूद, सिंगर सुनिधि चौहान के मुताबिक अरिजीत के बारे में जो बात सबसे खास है, वह है उनका शानदार नेचर और अपने क्राफ्ट के लिए कंप्लीट डेडीकेशन.

सुनिधि ने अरिजीत की तारीफ की

दरअसल राज शमानी के पॉडकास्ट पर हाल ही में एक बातचीत में, सुनिधि चौहान ने म्यूजिक के प्रति अरिजीत सिंह की यूनिक अप्रोच की तारीफ की. उन्होंने कहा कि म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भी, जहां वह हजारों फैंस से घिरे होते हैं, अरिजीत काफी कूल रहते हैं और ऐसे लगता है जैसे वह अपने घर में आराम से हों, पूरी तरह से अपने संगीत में डूबे हुए हों. वह भीड़ से बेपरवाह होकर केवल अपनी परफॉर्मेंस पर ही फोकस्ड रहते हैं.

Advertisement

सुनिधि ने अरिजित को “स्टूडेंट” बताया

कमली सिंगर ने अपने जूनियर, अरिजीत को एक “स्टूडेंट” के रूप में रेफर किया और जाहिर किया कि वह खुद को कई जॉनर और दूसरे सिंगर्स में ढाल सकते है. इसे “बड़ी क्वालिटी” बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘तुम ही हो’ सिंगर “अपनी आवाज़ बदले बिना” इसे अपना लेते हैं.सुनिधि ने कहा कि सिंगर आमतौर पर जॉनर को बदलने के लिए अपने वोकल में बदलाव करते हैं, हालांकि, अरिजीत ऐसा नहीं करते हैं.

सुनिधि ने कहा अरिजित खुद से नहीं करते प्यार

सुनिधि ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वह खुद से पर्याप्त प्यार नहीं करता है, यही वजह है कि वह वो करने में सक्षम हैं जो वो कर रहे हैं वह एक स्टूडेंट है, उन्हें नहीं लगता कि वह अरिजीत सिंह है. वह खुद से इतना प्यार नहीं करते.”उन्होंने कहा कि अरिजीत एक “चिल्ड आउट” पर्सन है और वह अक्सर “दूसरे सिंगर्स को सुनना और जो उन्हें पसंद है उसमें खुद को ढालना पसंद करते हैं. इसके बारे में डिटेल में बात करते हुए सुनिधि ने कहा कि कि चाहे वह दिवंगत दिग्गज हों, लता मंगेशकर, किशोर कुमार या कोई नया कलाकार, ज़ालिमा सिंगर अक्सर अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में दूसरों के गाने गाते हैं.सुनिधि ने आगे कहा कि अरिजीत म्यूजिक बनाना चाहते हैं और दर्शक उन्हें सुनना चाहते हैं.

अरिजित ने मेडिकल वजह से यूके कॉन्सर्ट किया पोस्टपोन्ड

बता दें कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में “मेडिकल वजहों” के कारण अपना यूके टूर पोस्टपोन्ड कर दिया है. अगस्त में होने वाला कॉन्सर्ट अब इस साल सितंबर में होगा. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अरिजीत ने अपने उन फैंस से माफी भी मांगी जिन्होंने उनके शो के टिकट खरीदे थे. उन्होंने कहा कि मौजूदा टिकट अगले महीने वैलिड रहेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *