सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

क्या है थलापति विजय का असली नाम? जानें फैमिली, वाइफ, नेटवर्थ समेत उनके बारे में सबकुछ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या है थलापति विजय का असली नाम? जानें फैमिली, वाइफ, नेटवर्थ समेत उनके बारे में सबकुछ

साउथ फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करने वाले थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री ली है. अब उनसे जुड़ी हर बातें फैंस जानना चाहते हैं. इसमें असली नाम क्या है जैसा सवाल भी है.

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज अभिनेता हैं जिन्होंने अपने असली नाम को सभी से छिपाया है. हालांकि सोशल मीडिया के इस दौर में सभी का असली नाम क्या है लोग जानने लगे हैं. इनमें से एक साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय भी हैं जिनका असली नाम बहुत कम लोगों को पता होगा. थलापति ने साउथ को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उनका एक्शन सीन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है, उनका असली नाम की जानकारी आपको भी नहीं होगी.

साउथ के सुपरस्टार थलापति ने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदला. उनका नाम काफी बड़ा था और बाद में लोगों के सजेशन पर अपना नाम बदल लिया. विजय साउथ के उन एक्टर्स में हैं जिन्होंने बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दीं. चलिए आपको उनके असली नाम से लेकर फैमिली तक सबकुछ बताते हैं.

क्या है थलापति विजय का असली नाम?

Advertisement

साउथ एक्टर थलापति विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. इस नााम को उन्होंने अपने पिता एसए चंद्रशेखर के कहने पर बदला था जो साउथ फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर हैं. विजय थलापति ने 10 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी उसके बाद बतौर लीड एक्टर काम करने लगे. इनकी लीड एक्टर के तौर पर पहली फिल्म 18 की उम्र में आई थी. विजय के पिता क्रिश्चियन और मां हिंदू हैं. पहली फिल्म के लिए विजय को मात्र 500 रुपये फीस मिली थी और उस समय उनकी उम्र 10 साल थी लेकिन आज हाईपेड एक्टर्स में एक हैं.

विजय ने संगीता सोर्नलिंगम के साथ शादी की जिनसे वो पहली बार UK में 1999 में मिले थे. इनकी एक बेटी है जिन्होंने फिल्म थेरी (2016) में एक छोटा सा रोल प्ले किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के पास 500 करोड़ के आस-पास की नेटवर्थ है. वहीं उनकी सालाना इनकम 80 से 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. खबर है कि विजय की आने वाली फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के लिए उन्होंने 100 रुपये फीस ली है.

विजय ने फीस के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया है. विजय की हिंदी डब्ड फिल्में भी खूब पसंद की जाती हैं. साउथ में इन्होंने राजविन परवैयिले, मिन्सरा कन्ना, बीस्ट, शाहजहां, द बॉडीगार्ड, थलैवा, भैरवा, पुलि, बिगिल, थेरी, रॉ, और वरिसु सुपरहिट फिल्में की हैं. चैरिटी में भी विजय हमेशा आगे रहते हैं और अपनी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ‘विजय मक्कल इयक्कम’ की तरफ से जरूरतमंदों की मदद भी करते रहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *