सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘हमें उनसे अच्छा टीम ओनर नहीं मिल सकता…’, Shah Rukh Khan के फैन हुए क्रिकेटर हर्षित राणा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘हमें उनसे अच्छा टीम ओनर नहीं मिल सकता…’, Shah Rukh Khan के फैन हुए क्रिकेटर हर्षित राणा

एक इंटरव्यू के दौरान क्रिकेटर हर्षित राणा से उनकी आईपीएल टीम केकेआर के मालिक शाहरुख खान को लेकर कुछ सवाल किए गए. जिसके जवाब में उन्होंने शाहरुख की खूब तारीफ की है.

शाहरुख खान को लेकर हमेशा से कहा जाता रहा है कि वह चाहे जितने भी बड़े स्टार क्यों न बन गए हों, हमेशा विनम्र स्वभाव के हैं. शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं और अभी भी कर रहे हैं. इसके अलावा शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं. शाहरुख खान की टीम के लोग उनको बहुत पसंद करते हैं और किंग खान को बेस्ट आईपीएल टीम ओनर भी कहते हैं.

‘हमारे लिए बेहतरीन टीम ओनर हैं वो’

हाल ही में क्रिकेटर हर्षित राणा ने शुभांकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की खूब तारीफ की और उनको आईपीएल का बेस्ट टीम ओनर तक बता दिया. हर्षित राणा ने कहा, ‘मेरे लिए और हमारी टीम के लिए वह इतने अच्छे हैं कि हमें उनसे अच्छा टीम ओनर नहीं मिल सकता है. क्योंकि हम मैच हारें या जीतें उनका रिएक्शन सेम रहता है. वह हमसे कभी यह नहीं कहते हैं कि तुमने ऐसा क्यों नहीं किया या तुम ऐसे क्यों खेले. वो हमेशा एक चीज बोलते हैं कि हार-जीत चलती रहती है’.

‘तुम हारो या जीतो मैं तुम्हारे साथ हूं’

Advertisement

हर्षित राणा ने आगे कहा, ‘शाहरुख खान कहते हैं कि जो तुम्हारा जज्बा है या जिस अंदाज में तुम क्रिकेट खेलते हो उसको कभी भूलना नहीं. तो वह हमारे लिए बहुत मायने रखता है कि एक टीम ओनर हमसे ऐसे कह रहा है कि तुम हारो या जीतो मैं तुम्हारे पीछे हूं या तुम्हारे साथ हूं. तो ऐसे में सबका कॉन्फिडेंस हाई हो जाता है’.

शाहरुख कभी भी नीचा नहीं दिखाते हैं

शुभांकर मिश्रा ने हर्षित से सवाल पूछा कि इस सीजन शाहरुख खान आपके साथ कितना शामिल रहे. इसपर क्रिकेटर ने कहा, ‘जब मैं मुंबई वाले मैच में बैन हुआ तो मैं भी मुंबई में बैन हुआ था और शाहरुख सर भी मुंबई में बैन हुए थे. तब उन्होंने मुझे एक चीज बोली थी कि कोई दिक्कत नहीं है, मैं भी यहां बैन हूं तू भी यहां बैन है. तो वो कभी भी आपको नीचा नहीं दिखाते हैं’.

‘तुम लोग हमारी फ्रेंचाइजी को जिताओगे’

अपनी बात पूरी करते हुए हर्षित राणा ने कहा, ‘हम परफॉर्मेंस अच्छी करते हैं, कभी-कभी हमारा दिन नहीं भी अच्छा जाता है तो भी शाहरुख सर आकर एक ही बात कहते हैं कि मुझे तुम लोगों पर कोई संदेह नहीं है. तुम लोग ही हो जो हमारी फ्रेंचाइजी को जिताओगे. तुम लोग ही हो जो अच्छा परफॉर्म करोगे’.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *