सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Watch: शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को किया बोल्ड तो लटक गया वाइफ रितिका का मुंह, देखने वाला है रिएक्शन

2 मिनट पढ़ें
रोहित शर्मा

Watch: शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को किया बोल्ड तो लटक गया वाइफ रितिका का मुंह, देखने वाला है रिएक्शन

Advertisement

India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. 242 के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की. रोहित आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे. जब उन्होंने एक छक्का मारा तो स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी चीयर करती नजर आई. लेकिन जैसे ही रोहित बोल्ड हुए, रितिका सजदेह मायूस हो गई.

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्टैंड में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी के साथ बैठी हुई नजर आईं. वह उनके पति और टीम इंडिया को चीयर कर रही थी. रोहित ने जब छक्का लगाया तब उन्होंने तालियां बजाई. कुछ समय बाद शाहीन अफरीदी ने 5वें ओवर में उन्हें बोल्ड कर दिया, तब रितिका सजदेह मायूस हो गई. 15 गेंदों में खेली इस पारी में रोहित ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा.

 

 

 

Advertisement

रोहित शर्मा बने सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले ओपनर

चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवे मैच में रोहित शर्मा ने 1 रन बनाने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह वनडे में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने 197वीं पारी जबकि रोहित शर्मा ने 181वीं पारी में इस आंकड़े को छुआ. साउथ गांगुली ने 231 पारियों में 9 हजार रन बनाए थे, वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

241 रनों पर ऑल आउट हुआ पाकिस्तान

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 241 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन सऊद शकील ने बनाए, उन्होंने 76 गेंदों में 62 रन बनाए. कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम और सऊद शकील के रूप में 2 बड़े विकेट लिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *