सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Watch: विराट ने उतारी यशस्वी जायसवाल की नकल, किंग कोहली का मस्ती भरा वीडियो वायरल

3 मिनट पढ़ें
विराट

Watch: विराट ने उतारी यशस्वी जायसवाल की नकल, किंग कोहली का मस्ती भरा वीडियो वायरल

Advertisement

Virat Kohli Imitate Yashasvi Jaiswal: विराट कोहली अक्सर मैदान पर फील्डिंग के दौरान मस्ती करते हुए पाए जाते हैं. इस बार भी कोहली ने ऐसा ही किया. विराट ने इस बार टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की नकल उतारी. कोहली ने लाइव मैच में जायसवाल के साथ यह मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकत है कि विराट कोहली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और यशस्वी जायवाल के साथ नजर आ रहे हैं. पहले कोहली दोनों से कुछ बातचीत करते हैं और फिर वो जायसवाल की नकल उतारने लगते हैं. कोहली को यशस्वी की नकल उतारता देख स्टैंड्स में मौजूद दर्शक जोर से चिल्लाने लगते हैं. दरअसल कोहली चलकर भारतीय ओपनर की नकल करते हैं. वो बताते हैं कि जायसवाल कैसे चलते हैं.

 

मुंबई में खेला जा रहा है भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टेस्ट 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इससे पहले टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है. अब टीम इंडिया हर हाल में मुंबई टेस्ट को जीतना चाहेगी.

Advertisement

पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम

मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था और कीवी टीम ने मुकाबले में 113 रनों से शानदार जीत हासिल की थी.

हालांकि मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना अब तक कुछ सफल नहीं दिखाई दिया है. टीम पहली पारी में सिर्फ 235 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे बड़ी पारी खेलेते हुए 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन स्कोर किए. इसके अलावा विल यंग ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. वहीं भारत के लिए इस दौरान रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम किए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *