सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Watch: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित-कोहली का ब्रोमांस, वायरल हो रहा है वीडियो

2 मिनट पढ़ें
रोहित-कोहली

Watch: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित-कोहली का ब्रोमांस, वायरल हो रहा है वीडियो

Advertisement

Virat Kohli-Rohit Sharma Video: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ खुशी से उछल पड़े. अब सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और जीत के हीरो विराट कोहली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा का ब्रोमांस देखने लायक था. इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक-दूसरे को लगाया गले

ऑस्ट्रेलिया के लिए 49वां ओवर ग्लेन मैक्सवेल करने आए. उस समय भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल क्रीज पर थे. ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर केएल राहुल ने लंबा छक्का लगा दिया. इसके बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ की खुशी देखने लायक थी. रोहित शर्मा और विराट कोहली गले से लग गए. दोनों भारतीय दिग्गजों को गले लगना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. लिहाजा, सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement

 

बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 264 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत के सामने 265 रनों का टारगेट था. भारत ने 48.1 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 रनों का योगदान दिया. जबकि केएल राहुल 42 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जंपा ने 2-2 विकेट लिए. बेन डाउरिस और कूपर कॉनोलली को 1-1 कामयाबी मिली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *