सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली का टेस्ट संन्यास का फैसला, BCCI ने फिर से सोचने को कहा, फैन्स में मायूसी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली का टेस्ट संन्यास का फैसला, BCCI ने फिर से सोचने को कहा, फैन्स में मायूसी

भारतीय क्रिकेट में बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है और इस फैसले की जानकारी उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दे दी है। हालांकि बोर्ड ने कोहली से अपील की है कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें, क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा सामने है।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को कप्तान रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट से विदाई का ऐलान कर सनसनी फैला दी थी। अब विराट कोहली के संन्यास की खबर ने फैन्स को और भी बड़ा झटका दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली का मन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का बन चुका है, और उन्होंने बोर्ड को यह सूचित कर दिया है। हालांकि, BCCI ने उनसे कहा है कि वे जल्दबाजी न करें और इस फैसले पर दोबारा सोचें। फिलहाल विराट ने बोर्ड की अपील का कोई जवाब नहीं दिया है।

अगर आंकड़ों की बात करें तो 36 वर्षीय कोहली ने अब तक 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन हालिया प्रदर्शन उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका औसत 23.75 रहा और वे 9 पारियों में केवल 190 रन ही बना सके, जिसमें एक नाबाद शतक भी शामिल है। पिछले पांच सालों में कोहली ने 37 टेस्ट में महज 3 शतक लगाए और औसत 35 से भी नीचे रहा।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके कोहली IPL 2025 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में 505 रन बनाकर दिखा दिया कि सीमित ओवरों में उनकी चमक अब भी बरकरार है।

फिर भी टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले ने उनके फैन्स के बीच निराशा फैला दी है। सोशल मीडिया पर फैंस उनसे फैसले को पलटने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं BCCI भी चाहता है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली बड़ी सीरीज से पहले कोहली आखिरी बार मैदान पर अपना जलवा दिखाएं।

अब निगाहें विराट के अगले कदम पर टिकी हैं — क्या वे बोर्ड की अपील मानेंगे या टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।


इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *