सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हिंसा, पुलिस पर पथराव; 40 गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हिंसा, पुलिस पर पथराव; 40 गिरफ्तार

महेशतला (दक्षिण 24 परगना),  पश्चिम बंगाल एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की चपेट में आ गया है। दक्षिण 24 परगना के महेशतला क्षेत्र में सोमवार रात को शिव मंदिर में कथित तोड़फोड़ और पथराव की घटना के बाद हालात बेकाबू हो गए। दो गुटों के बीच हुई झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने सड़कों पर आगजनी की, गाड़ियों को फूंक दिया और पुलिस पर भी हमला बोल दिया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है और BNSS की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई संदिग्धों की तलाश की जा रही है। रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जब पुलिस ने हालात काबू में लाने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने छतों से ईंटें बरसाईं और एक महिला कांस्टेबल सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने टायर जलाकर रास्ते बंद किए और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।

Advertisement

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज़
इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मच गई है। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन ने हिंसा रोकने में जानबूझकर ढिलाई बरती। उन्होंने कहा, “रवींद्रनगर में हिंदू समुदाय के साथ लूटपाट और आगजनी होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।” उन्होंने मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप और केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।

इससे पहले मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि महेशतला की इस घटना ने एक बार फिर बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश में जुटा हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *