सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

UP: बीजेपी विधायक केतकी सिंह की मांग: मुस्लिमों के लिए अलग मेडिकल विंग बनाने की अपील

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

UP: बीजेपी विधायक केतकी सिंह की मांग: मुस्लिमों के लिए अलग मेडिकल विंग बनाने की अपील

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने विवादित मांग रखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग या बिल्डिंग बनाई जाए, ताकि हिंदू समुदाय सुरक्षित महसूस कर सके। विधायक ने कहा कि जब हिंदू त्योहारों पर मुस्लिमों को दिक्कत होती है, तो इलाज में भी उन्हें समस्या हो सकती है।

बलिया को यूपी बजट में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है, जिसके बाद पहली बार जिले में आईं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अलग विंग न होने से हिंदुओं को परेशानी हो सकती है, क्योंकि पता नहीं ‘क्या थूक-थूककर दे दिया जाए’। उनकी इस मांग के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है, और यह बयान तेजी से वायरल हो गया है।

Advertisement

विधायक ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि जब सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ा बजट दे रही है, तो मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू समुदाय भी सुरक्षित महसूस करेगा और किसी भी प्रकार की आशंका से बचा जा सकेगा।
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। विपक्षी दलों ने इस मांग को असंवैधानिक बताया है, जबकि भाजपा के कुछ नेता भी इस पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। इस मांग को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *