सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में तिमारपुर कर्दम पुरी मुखर्जी नगर मुस्तफाबाद की जीत

2 मिनट पढ़ें
सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में तिमारपुर कर्दम पुरी मुखर्जी नगर मुस्तफाबाद की जीत

सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में तिमारपुर कर्दम पुरी मुखर्जी नगर मुस्तफाबाद की जीत

Advertisement

सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में तिमारपुर कर्दम पुरी मुखर्जी नगर मुस्तफाबाद की जीत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज छठे दिन रोशनआरा बाग के क्रिकेट मैदान पर आठ टीमों के बीच चार मैच आयोजित किए गए जिसमें तिमारपुर की टीम ने हर्ष विहार कर्दमपुरी की टीम ने घोंडा को मुखर्जी नगर ने सुंदर नगरी की टीम को हराया जबकि आखिरी मैच में सोनिया विहार का मुकाबला मुस्तफाबाद की टीम से हुआ जिसमें मुस्तफाबाद की टीम विजई रही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और प्रतियोगिता के आयोजक मनोज तिवारी खेल के मैदान पर पहुंचे इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी के अलावा स्थानीय निगम पार्षद रेखा अमरनाथ मंडल अध्यक्ष उमेश माथुर राजेश राज समिति पदाधिकारी बासु रुख्खड आनंद त्रिवेदी वीरेंद्र खंडेलवाल संजीव उपाध्याय उत्तर पूर्वी जिले के सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल राजू बंसल पुच्छी वाल्मीकि सोनू रोहिल्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

इस अवसर पर मौजूद लोगों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से विगत 8 वर्ष से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है युवाओं में खेल की भावना जाग रही है तो युवाओं के अंदर खेल प्रतिभा को उचित अवसर देकर निखारा जा रहा है इन्हीं खिलाड़ियों में कई अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे तो कई प्रतिभावान खिलाड़ी देश दुनिया में दिल्ली और देश का नाम रोशन करेंगे उन्होंने युवाओं से खेल अपने और गुमराह युवाओं को नशे और कुसंगति को छोड़कर खेल की ओर रुख करना चाहिए क्योंकि खेल जीवन में हर कार्य के लिए शारीरिक ऊर्जा अनुशासन और कार्य कुशलता का संचार करता है जिससे कार्य सिद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *