सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं ये टीवी एक्ट्रेस, पर्पल साड़ी में लूटी लाइमलाइट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं ये टीवी एक्ट्रेस, पर्पल साड़ी में लूटी लाइमलाइट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया.

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रख लिया है. उन्होंने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली. सोनाक्षी ने रजिस्टर मैरिज की. उन्होंने अपनी शादी में करीबी दोस्त और घरवालों को ही इंवाइट किया. इसके बाद रात को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया.

इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की. पार्टी में टीवी की एक एक्ट्रेस भी नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस संजीदा शेख की.

हीरामंडी में किया साथ काम

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज में साथ काम किया था. अब सोनाक्षी और संजीदा के बीच अच्छा बॉन्ड हो गया है. सोनाक्षी ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में संजीदा को बुलाया. इस दौरान का संजीदा का लुक वायरल है.

Advertisement

संजीदा ने साड़ी में ढाया कहर 

इस फंक्शन के लिए संजीदा ने पर्पल कलर की रेडी टू वियर साड़ी पहनी थी. उन्होंने इस साड़ी को वन स्ट्रैप ब्लाउज के साथ पेयर किया. अपने लुक को उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने मैचिंग ईयररिंग वियर किए. साथ ही मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई. नो मेकअप लुक और सिल्वर पर्स उनके लुक को कमाल बना रहा है.

वहीं सोनाक्षी के लुक की बात करें तो उन्होंने शादी के लिए व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं रिसेप्शन के लिए उन्होंने रेड बनारसी सिल्क साड़ी पहनी. अपने लुक को उन्होंने ग्रीन जूलरी और गजरे के साथ कंप्लीट किया. वो सिंदूर भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं. सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का लुक वायरल है.

संजीदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल एक्ट्रेस ने टीवी शोज से दूरी बनाई हुई है. वो पिछली बार फिल्म फाइटर में नजर आई थीं. अब वो कुन फाया कुन में दिखेंगी. फिल्म पोस्ट प्रोडेक्शन में है. इसके अलावा एक्ट्रेस का संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में वहीदा का रोल काफी पसंद किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *