सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

फाइनल में भारत-श्रीलंका में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत-श्रीलंका फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी

जब पिछली बार भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुई थी, उस मुकाबले में दुनिथ वेललागे ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस युवा गेंदबाज ने 5 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था.

एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. दरअसल, भारत और श्रीलंका सबसे ज्यादा बार एशिया कप फाइनल खेलने वाली टीम है. भारतीय टीम ने 7 बार एशिया कप खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप टाइटल अपने नाम किया है. इससे पहले भारत और श्रीलंका का सुपर-4 राउंड में आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत जरूर मिली, लेकिन दाशुन शनाका की टीम ने कड़ी टक्कर दी. बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

भारतीय बल्लेबाज बनाम श्रीलंकाई गेंदबाज…

Advertisement

जब पिछली बार भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुई थी, उस मुकाबले में दुनिथ वेललागे ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस युवा गेंदबाज ने 5 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था. हालांकि, भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी लय में नजर आए थे. लेकिन स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे. खासकर, दुनिथ वेललागे की गेंदों पर. भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने कसून रजिथा, दुनिथ वेललागे और धनंजय डी सिल्वी के खिलाफ क्रमशः 108.69, 133.33 और 110.20 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. जबकि विराट कोहली ने कसून रजिथा, दुनिथ वेललागे और धनंजय डी सिल्वा के खिलाफ क्रमशः 165.85, 59.25 और 100.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने कसून रजिथा और दाशुन शनाका की गेंदों पर 100-100 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं.

भारतीय गेंदबाजों का खिलाफ संघर्ष करते हैं श्रीलंकाई बल्लेबाज…

वहीं, भारतीय गेंदबाजी भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बनकर सामने आए. श्रीलंकाई कप्तान दाशुन शनाका ने कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल के खिलाफ क्रमशः 66.66, 141.66 और 85.71 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या की गेंदों पर क्रमशः 40.98, 53.33 और 85.71 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. धनंजय डी सिल्वा ने अक्षर पटेल, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ क्रमशः 130.30, 3913, 80.95 और 70.00 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं. श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ने जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज की गेंदों पर क्रमशः 47.61, 76.47, 85.71 और 80.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *