सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टीम मुश्किल समय में हार्दिक पांड्या के साथ थी, जसप्रीत बुमराह ने बताया फैंस की हूटिंग पर क्या था मुंबई इंडिया का रुख

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jasprit Bumrah reveals how Mumbai Indians stood beside Hardik Pandya during  continuous booing ipl latest sports news | IPL: टीम मुश्किल समय में हार्दिक  पांड्या के साथ थी, जसप्रीत बुमराह ने बताया

 

टीम मुश्किल समय में हार्दिक पांड्या के साथ थी, जसप्रीत बुमराह ने बताया फैंस की हूटिंग पर क्या था मुंबई इंडिया का रुख

आईपीएल में हार्दिक पांड्या को फैंस हूटिंग करते नजर आए. हालांकि, इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में दम दिखाया और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया.

Advertisement

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया. लेकिन मुंबई इंडियंस का फैसला सही साबित नहीं हुआ. इस सीजन मुंबई इंडियंस दसवें पायदान पर रही. वहीं, हार्दिक पांड्या को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या को फैंस हूटिंग करते नजर आए. हालांकि, इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में दम दिखाया और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. बहरहाल, अब मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या के साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने वाक्ये को याद किया है.

हार्दिक पांड्या और हूटिंग के सवाल पर जसप्रीत बुमराह ने कहा कि आपको यह स्वीकार करना होगा, इस तरह के वक्त आते हैं. हम टीम के तौर पर समर्थन नहीं करते, या बढ़ावा देते… यह किसी भी तरह उचित नहीं है, कई बार कुछ चीजें आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं. अगर ऐसा हुआ तो हुआ… जब हमने वर्ल्ड कप जीता तो कहानी बदल गई. हालांकि, हम लोग उस वक्त भी हार्दिक पांड्या के साथ थे, हमारी पूरी टीम हार्दिक पांड्या के साथ थी. दरअसल, जसप्रीत बुमराह इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.

जसप्रीत बुमराह आगे कहते हैं कि हम जिस देश में रहते हैं, वहां भावनाएं काफी हावी हैं, फैंस के अलावा खिलाड़ी भी इमोशनल हो जाते हैं. आपको पता होता है कि आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. कई बार आपके चेहरे कहानी बयां कर देते हैं, आपके चेहरे को देख आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑल इज वेल नहीं है. लेकिन यह खेल का हिस्सा है, ऐसा होता है… बताते चलें कि पिछले दिनों रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. टीम इंडिया की जीत में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *