सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग हुई खत्म, कब होगी रिलीज, इस एक्टर ने किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग हुई खत्म, कब होगी रिलीज, इस एक्टर ने किया खुलासा

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म इस साल के आखिरी में रिलीज हो सकती है.

भूल भुलैया-2 की सक्सेस के बाद से फैंस को भूल भुलैया 3 का इंतजार है. भूल भुलैया 3 की कुछ समय पहले मेकर्स ने अनाउंसमेंट कर दी थी और अब इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. इसे रिलीज करने के लिए पूरी तैयारी की गई है. जयपुर में आये हुए इस फिल्म के एक्टर कबीर (Kabbir) ने कई बातें बताई है. उन्होंने इस फिल्म की पूरी कहानी पर चर्चा की है. कबीर ने कहा कि बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड मूवी भूल भुलैया-3 की शूटिंग पूरी कर ली है.

कबीर ने खास बातचीत में बताया कि फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी हैं और हिट हॉरर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार कलाकारों के साथ लोगों को लुभाने के लिए तैयार है. कबीर ने अपनी एक्टिंग स्किल्स को बढ़ाने के लिए बहुत सारे थिएटर परफॉर्मेंस किए हैं. उन्होंने फिल्मों का अभिनय एनएसडी से सीखा है. निर्देशक अनीस बज्मी के साथ मिलकर उन्होंने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.

इस फिल्म में क्या है ख़ास

Advertisement

यह मूवी फिर से एक बार दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी. उन्होंने बताया कि कार्तिक आर्यन भूल भुलैया-3 में लीड रोल में हैं. जबकि तृप्ति डिमरी ने फीमेल लीड का किरदार निभाया है. जिन्हे पिछली मूवी में काफी फेम मिला था. उनके साथ फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का दमदार अभिनय भी देखने को मिलेगा. इसे लेकर काफी उत्साह लोगों में बना हुआ है.

कब होगी रिलीज

कबीर ने कहा कि भूल भुलैया सीरीज का यह पार्ट अपने दिलचस्प स्क्रिप्ट, रोंगटे खड़े कर देने वाले रहस्य और रोमांच से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है. हॉरर, कॉमेडी और रहस्य के साथ यह फिल्म दर्शकों को शुरू से अंत तक अपनी सीट से बंधे रखने पर मजबूर कर देगी. कबीर ने कहा, ‘ भूल भुलैया-3 में काम करना किसी रोमांच से कम नहीं रहा है. हमने फिल्म बनाने में पूरा जी जान लगा दिया है. इसलिए यकीन है कि यह मूवी ऑडियन्स पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ पाएगी. भूल भुलैया-3 इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *