सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ अमित कुमार शर्मा रहे चीफ गैस्ट

2 मिनट पढ़ें
फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट

द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ अमित कुमार शर्मा रहे चीफ गैस्टद्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ अमित कुमार शर्मा रहे चीफ गैस्ट

Advertisement

द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ अमित कुमार शर्मा रहे चीफ गैस्ट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स यूनाइटेड फ़ुटबॉल क्लब द्वारा किया गया है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर की एनजीओ और वंचित वर्ग की 16 बालिका टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से सशक्तिकरण, समानता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन से पहले दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों स्वर्गीय भाटिया जी और स्वर्गीय रईस जी को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया और दिल्ली में फुटबॉल के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि अमित कुमार शर्मा, आयकर आयुक्त, दिल्ली नगर निगम के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा “फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा एनजीओ बालिकाओं के लिए आयोजित यह टूर्नामेंट एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है।

Advertisement

फ्रेंड्स कप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेश और सशक्तिकरण का आंदोलन है।” इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों को लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता 9 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें नॉकआउट मैचों के साथ एक विशेष ब्लाइंड फ़ुटबॉल प्रदर्शन मैच भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब से संबंधित पदाधिकारी सुधीर कुमार शर्मा, अजय कुमार, राकेश जिंसी, बिजेंद्र कुमार, भारत भूषण नौटियाल, मनोज नेवा, सुनील दत्त, श्री विक्रम सिंह नेगी, साक्षी चावला, प्रदीप अरोड़ा, लोकेश पांचाल, श्याम नाथ, राकेश सहगल आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *