सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कार्तिक आर्यन की फिल्म देखकर इमोशनल हो गए थे असली चंदू चैंपियन, कहा- ‘तुमने मुझे रुला दिया’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कार्तिक आर्यन की फिल्म देखकर इमोशनल हो गए थे असली चंदू चैंपियन, कहा- ‘तुमने मुझे रुला दिया’

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है. ये फिल्म 14 जून को रिलीज होगी.

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. चंदू चैंपियन पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी है. फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है. कार्तिक ने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की है. उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई चौंक गया था. अपनी लाइफ पर बनी फिल्म को मुरलीकांत पेटकर ने देख लिया है. चंदू चैंपियन को देखने के बाद वो बहुत इमोशनल हो गए. कार्तिक आर्यन ने बताया है कि फिल्म देखकर मुरलीकांत पेटकर का रिएक्शन कैसा था.

कार्तिक के लिए मुरलीकांत पेटकर की तरह बनना आसान नहीं था. इतनी मेहनत करने के बाद उस शख्स से वैलिडेशन लेना भी उनके लिए उतना ही जरुरी था. जब उन्होंने मुरलीकांत पेटलर का रिएक्शन देखा तो वो बेहद खुश हो गए थे.

चंदू चैंपियन फर्स्ट रिव्यू

Advertisement

जूम से खास बातचीत में कबीर खान और कार्तिक आर्यन दोनों ने बताया कि चंदू चैंपियन देखने के बाद मुरलीकांत पेटकर की आंखों में आंसू थे. चंदू चैंपियन की पहली पब्लिक स्क्रीनिंग दिल्ली में इंडियन आर्मी चीफ के लिए रखी गई थी. जिनके साथ मुरलीकांत ने फिल्म देखी थी. कबीर खान ने कहा- ‘ मुरलीकांत जी ने आर्मी चीफ के साथ फिल्म देखी. अगर आप आर्मी के लिए फिल्म बनाते हैं तो आपको एनओसी लेनी होती है. तो जब स्क्रीनिंग हुई तो सभी ऑफिसर्स फिल्म से इंप्रेस हो गए और उन्होंने कहा कि वो आर्फी चीफ और मुरलीकांत सर के लिए स्क्रीनिंग ऑर्गनाइज कराना चाहते हैं.’ कबीर खान ने कहा- फिल्म देखने के बाद मुरलीकांत ने कार्तिक की बहुत तारीफ की. हम उनके साथ ही बैठे थे. कार्तिक की परफॉर्मेंस देखकर वो हमारे साथ हंसे और रोए.

तुमने मुझे रुला दिया

कार्तिक ने कहा- मुरलीकांत पेटकर ने रोते हुए मुझसे कहा- तुमने मुझे रुला दिया. ये एक इमोशनल स्क्रीनिंग थी और हर किसी के पास शब्द कम पड़ गए थे. उम्मीद करता हूं ऑडियन्स ये फिल्म देखेगी. इस फिल्म पर हम सभी को गर्व है और ये ऐसी कहानी है जिसके बारे में सबको पता होना चाहिए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *